के गांव गोजिया में बाजरा की बाल निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव गोजिया निवासी रतन सिंह पुत्र विजय सिंह ने अपने भांजे विष्णु (22) पुत्र पप्पू निवासी गांव अबुआ थाना फरह मथुरा को गांव में अपना ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर बाजरा की बाल निकालने के लिए बुलाया था।
सोमवार की दोपहर की वह बाजरा की बाल निकाल रहा था। इस दौरान विष्णु चलते थ्रेसर पर चढ़कर देखभाल कर रहा था। अचानक थ्रेसर का टप खुल गया और उसकी धूल विष्णु की आंखों में चली गई। इस कारण विष्णु थ्रेसर में गिर गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। संवाद