फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खैर में धान की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 12 घंटे जाम लगा

विज्ञापन
अलीगढ़-टप्पल रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ से टप्पल और पलवल जाने और आने की योजना है तो घर से कुछ ज्यादा समय निकाल कर निकलें। खैर की मंडी में धान की बंपर आवक के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आने और रूट डायवर्जन से 12 घंटे तक जाम लगा रहा। क्षेत्र के गांव व कस्बे भी जाम से जूझते रहे। विद्यार्थी सुबह आठ बजे के स्थान पर दोपहर में स्कूलों में पहुंच सके।
विज्ञापन

धान के लिए मशहूर कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगभग एक लाख बोरे धान की आवक शुरू हो गई है। एसडीएम और मंडी सचिव ने किसानों के आने-जाने का समय निर्धारित किया है कि रात्रि 3:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रवेश मंडी में करा सकेंगे। व्यापारियों के ट्रक जाने के लिए ही गेट को खोला जाता है। किसानों ने बृहस्पतिवार रात नौ बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आड़ा-तिरछा लगाने के साथ डबल लाइन लगा दी, जिससे जाम लग गया। सुबह तक जाम मंडी गेट के दोनों तरफ तीन से चार किलोमीटर दूरी तक लग गया, जिसकी वजह से सुबह 7:00 बजे निकले वाहन भी जाम में फंस गए।

नोएडा और पलवल से अलीगढ़ की ओर आने-जाने वाले वाहनों ने जाम से बचने के लिए चंडौस, गभाना होकर अलीगढ़ जाने का रास्ता पकड़ा तो चंडौस के साथ क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर, नायल गांव में भी जाम लग गया। एंबुलेस चालकों ने मैप के सहारे गांवों के रास्ते पकड़े लेकिन वहां भी जाम से जूझना पड़ा। प्रशासन ने जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है, जिसके तहत टप्पल की ओर से आने वाले वाहन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चंडौस के रास्ते अलीगढ़ की आ-जा सकेंगे लेकिन इसका भी लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



कस्बे में आज जाम की समस्या रही, जिसे खुलवाने में पुलिस प्रशासन पूरे दिन लगा रहा। जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दुष्यंत तिवारी, कोतवाली प्रभारी खैर

किसानों को मंडी समिति के नियमों का पालन करना चाहिए। एक ही कतार में अपने वाहन लगाएं, ताकि जाम की समस्या नहीं आ सके। चौ. प्रवीण कुमार, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन


मंडी में एक माह धान की आवक रहेगी, जिससे जाम की समस्या रह सकती है, जाम से निपटने के लिए पुलिस को व्यवस्था सख्त करनी होगी। राकेश गौतम आढ़ती

मंडी के गेट पर रात से ही कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं तो ट्रैक्टर लाइन में लगवाई जा सकेगी। किसान गार्डों से बहस करते हैं। विजय सिंघल आढ़ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें