कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के निकट रविवार की शाम एक बाइक सांड़ से टकरा गई। जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर आई। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मथुरा के सोनई निवासी वैभव और श्याम सिंह 11 फरवरी की शाम को अलीगढ़ से बाइक से वापस गांव सोनई की लौट रहे थे। तभी अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर के निकट उनकी बाइक एक सांड़ से जा टकराई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस में मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस घायलों को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर आई। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने उन्हें उपचार के अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।