सादाबाद-बल्देव रोड स्थित होटल पर छापा मारते एसडीएम और सीओ। संवाद
- फोटो : samvad
एसडीएम संजय कुमार ने बुधवार को मथुरा रोड स्थित एक ओयो होटल में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान कई युवक एवं युवितयां पकड़े गए। एसडीएम ने दो युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया जबकि यहां से कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।
डीएम के निर्देश पर अवैध रूप से चल रहे होटलों पर छापा मार कार्रवाई की जारी है। अवैध गतिविधियों को लेकर होटलों के संबंध में तमाम शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए बुधवार को मथुरा रोड स्थित ओयो होटल में छापा मारा गया। होटल में दो युवतियां खाना खाते मिली। युवतियों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जबकि कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।
एसडीम संजय कुमार ने बताया है कि होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। यहां मिली दो युवतियों को हिदायत देकर छोड़ा गया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे भी होटलों का निरीक्षण किया जाएगा।