फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सेवानिवृत्त अध्यापक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
चौधरी रमेशचंद्र का फाइल फोटाे। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अध्यापक रमेश चंद्र ने अवसाद के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह इसी साल मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों का आरोप है कि वह वेतन एरियर, पेंशन और अन्य भत्तों का भुगतान नहीं होने के कारण अवसाद में चल रहे थे। जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन




जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की सुबह एक वृद्ध का शव लाइन पर पड़ा मिला है। मृतक की जेब से निकले अभिलेखों से उनकी पहचान रमेश चंद्र चौधरी (62) निवासी गढ़ थाना सादाबाद के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि वह मंगलवार की शाम को घर से चले गए थे। उनको काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। लंबे समय से रमेश चंद्र वेतन एरियर, पेंशन और अन्य बकाया भुगतान के लिए परेशान थे और न्यायालय के आदेश के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला था।





न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं हुआ था भुगतान

मृतक के बेटे नीतेश ने बताया कि जिस विद्यालय में रमेश चंद्र शिक्षक थे, वह वर्ष 2006 में वित्तपोषित हुआ था। इसके बाद भी उन्हें वित्तपोषित के अध्यापकों को मिलने वाला वेतन नहीं मिला। बेसिक शिक्षा विभाग के लापहवाही के कारण इस विद्यालय को 2017 में वित्तपोषित का दर्जा मिला। इसके लिए उन्होंने न्यायालय में याचिका दायिर की थी। नीतेश ने बताया कि न्यायालय ने भी उक्त विद्यालय को 2006 से ही वित्तपोषित माना था। लंबे समय से उसके पिता को वेतन व अन्य बकाया नहीं मिला था। इसे लेकर न्यायालय ने भी आदेश दे दिया था, लेकिन फिर भी भुगतान नहीं हुआ। इसकी वजह से उसके पिता काफी तनाव में रहते थे।
विज्ञापन







- जिस विद्यालय का मामला है वह वर्ष 2017 में वित्तपोषित घोषित हुआ है। उनकी सेवा का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सेवानिवृत्त होने के बाद अध्यापक ने क्यों आत्महत्या की इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं हैं। सुभम कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें