फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिपाही के खिलाफ पुलिस ने बरेली भेजी अपनी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही पर कार्रवाई के लिए बरेली भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर बाइक छीनकर ले जाने का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मारपीट और बाइक छीनने के मामले में गिरफ्तार किए गए सिपाही के खिलाफ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी आख्या बरेली भेजी है। इससे इस सिपाही के खिलाफ निलंबन और अन्य कार्रवाई होना निश्चित मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर रात को चमन बिहार निवासी योगेश की बाइक सासनी गेट चौराहा पर दूसरी बाइक से टकरा गई थी। इसे लेकर बाइक सवार दो युवकों ने योगेश की पिटाई कर दी। यहां पर काफी भीड़ लग गई और योगेश खुद को बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तरफ भागा। दूसरी तरफ योगेश को पीटने वाले उसकी बाइक को लेकर भाग गए।
विज्ञापन

यहां से जाने के बाद उन्होंने मेंडू रेलवे फाटक पर सोनू गौतम निवासी हाथरस की बाइक को भी टक्कर मार दी, जिसके बाद काफी संख्या में अधिवक्ता हाथरस जंक्शन थाने पहुंचे। इधर, कोतवाली पुलिस भी उनकी तलाश में लग गई। पुलिस की जांच में रामू और विक्रम सिंह निवासी मोहल्ला जोगियान के नाम सामने आए। पुलिस ने रात को ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रामू पुलिस में सिपाही है और वह बरेली में तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के पास से बाइक बरामद की और फिर उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अब इस मामले की आख्या पुलिस ने बरेली भेजी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए रिपोर्ट बरेली भेजी गई है। इस मामले में निलंबन और फिर जांच के आधार पर कार्रवाई होना निश्चित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें