फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज का काम समय से कराएं पूरा

Wed, 29 May 2019 11:55 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
तालाब रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर मथुरा-कासगंज पूर्वोत्तर रेलवे तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन टू लेन रेल उपरिगामी सेतु का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को मुआयना किया। डीएम ने निर्धारित अवधि में हर सूरत में ओवरब्रिज का काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। शासन द्वारा अवशेष धनराशि की मांग के लिए शीघ्र पत्र प्रेषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेतु के दोनों तरफ के संपर्क मार्ग को समतल करके तत्काल ठीक करना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से विद्युत तारों को शिफ्टिंग के काम को पूर्ण करने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिफ्टिंग के कार्य के लिए लगने वाली धनराशि के लिए सेतु निगम के अधिकारियों से अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करके आवश्यक धनराशि विद्युत विभाग को देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत तारों के शिफ्टिंग के लिए कुल 5.49 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। यह धनराशि संबंधित अधिकारी को सौंप दी जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि सभी विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड में शिफ्ट किया जाएगा। डीएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल के अंश के कार्य को आगामी दो दिनों में प्रत्येक दशा में प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करके आम जनमानस के आवागमन के लिए प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने ईओ नगर पालिका से पाइप लाइन के कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धनराशि की मांग के लिए तत्काल पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें, जिससे संबंधित विभागों को कार्य प्रारंभ करने के लिए धनराशि का आवंटन किया जा सके।

डीएम ने सेतु के दोनों तरफ के संपर्क मार्ग को तत्कालिक रूप से समतल करके आवगमन के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क मार्ग के सभी गड्ढों को समाप्त करके समतल करने को कहा। इसके अलावा संपर्क मार्ग पर धूल उड़ने की समस्या से निजात के लिए पानी का छिड़काव समय-समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेतु बनने के उपरांत दोनों तरफ के संपर्क मार्ग को पक्की सड़क का रूप हर हालत में दिया जाए। उपस्थित जनमानस द्वारा स्थित मंदिरों में जाने के लिए जगह की शिकायत पर करने पर डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों से आवश्यक भूमि छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक है। इसमें भक्तों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश राज सेतु निगम के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वदेश आर्य तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें