फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर वासियों को नए साल में मिलेगा ओवर ब्रिज का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर वासियों को नए साल में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा। नए साल में ओवरब्रिज का तोहफा मिलना तय है। इन दिनों तालाब चौराहा पर गार्डर को रखने का सिलसिला जारी है। अब दिवाली का पर्व होने के बाद ब्रिज निर्माण में और तेजी आएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते साल शुरू हुए ओवरब्रिज निर्माण में बीच में कोरोना ने अडंगा डाल दिया था। वैसे यह ब्रिज नवंबर के अंत तक पूरा होना था। अब अनलॉक में काम की धीमी गति से शुरू हुई। उसके बाद दिवाली का पर्व आ गया। इस कारण रफ्तार नहीं पकड़ सका। अब रेलवे ब्रिज डिपार्टमेंट द्वारा 54 गार्डर को रखने का काम किया जा रहा है। गार्डर का काम पूरा होने के बाद निर्माण इकाई द्वारा स्लैब आदि डालने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नए साल में करीब डेढ़ माह का समय है। रेलवे अधिकारी नए साल में शहरवासियों को ओवर ब्रिज तोहफा देने का पूरा मन बना चुके हैं। जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने की कवायद में लगातार काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस मामले में रेलवे निर्माण इकाई के एई रामशंकर का कहना है कि नए साल तक ओवरब्रिज का काम पूरा करने का पूरा प्रयास है। इन दिनों ब्रिज डिपार्टमेंट द्वारा गार्डर स्थापित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें