फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी, काफी लोग बुखार की चपेट में

विज्ञापन
लाढ़पुर क्षेत्र में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप जारी, कई लोग बुखार की चपेट में
विज्ञापन

कई और गांवों में बुखार फैलने की सूचना पर दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश किए निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है और लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। काफी लोग प्राइवेट चिकित्सकों के यहां अपना उपचार करा रहे हैं। जिले में अब तक बुखार से दस लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का यही कहना है कि जिले में अभी तक संक्रामक रोग और डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। दर्जन भर से अधिक गांवों में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। कई गांवों में फॉगिंग भी कराई गई।
जनपद में बुखार के प्रकोप को लेकर सीएमओ डॉ.बृजेश रौठार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के रविवार अवकाश को निरस्त कर दिया, जिसके बाद जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। रोगियों को दवा का वितरण किया गया। वहीं मलेरिया की स्लाइड भी तैयार की कईं। लाढ़पुर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के गांव ताजपुर, अहरई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फॉगिंग की। गांव सलेमपुर, टीकरी, सासनी, नगला अलगर्जी, केशोपुर, लाढपुर, मानमहौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ, गांव धुबई, श्यामपुर हसायन, गांव सराय, नौरंगाबाद सिकंदराराऊ, गांव दगसह सादाबाद में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को दवा वितरण किया गया। कुल 14 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि अब तक 10 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है, जिनमें से इस सीजन में सात लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में जनपद में स्थिति सामान्य है। जहां से भी बुखार की सूचना मिल रही है, टीम को भेजा जा रहा है। वहीं गांवों में फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें