फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में डेंगू और बुखार का प्रकोप जारी, कई लोग इसकी चपेट में

विज्ञापन
हाथरस के बागला जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप जारी, काफी लोग पीड़ित
विज्ञापन

जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों की हो चुकी हैं अभी तक बुखार व डेंगू से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। अब तक बुखार से डेढ़ दर्जन से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। इनमें डेंगू से भी कई लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है। शुक्रवार को फिर जिला व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के काफी रोगी आए। यहां चूंकि डेंगू की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में डेंगू के रोगी अपना इलाज बाहर करवा रहे हैं।
जिले में मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर का प्रकोप लगातार जारी है। बुखार के पीड़ित लगातार जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में जा रहे हैं। जिला अस्पताल में उन्हें राहत नहीं मिल रही। इसकी वजह यह है कि यहां डेंगू की पुष्ट जांच की व्यवस्था नहीं है और पर्याप्त चिकित्सक भी नहीं है। डीएम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर इस पर नाराजगी भी जताई थी। वहीं सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर का कहना है कि जिले में कोई भी मौत डेंगू से नहीं हुई है। बुखार की जानकारी मिल रही है तो वहां टीमें भेजी जा रही हैं और कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशकों का किया छिड़काव, शिविर लगाकर देखे मरीज
हाथरस। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर कीटनाशकों का छिड़काव कराया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी यह व्यवस्थाएं देखी और कर्मचारियों को कीटनाशकों के छिड़काव के साथ-साथ साफ सफाई के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कई स्थानों पर गई और कीटनाशकों का छिड़काव किया। विभाग की टीमों ने कई गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को देखा और उनका उपचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें