फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी में निकले प्लास्टिक के कण

Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाजार की चीनी में निकले प्लास्टिक के दाने दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सावधान.. अब चीनी में भी मिलावट की जा रही है। चीनी में प्लास्टिक के चीनी जैसे ही कण मिलाए जा रहे हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। इस तरफ एफडीए के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। संभवतया चीनी में मिलावट का यह मामला पहली बार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


गर्मियों के मौसम में खाद्य पदार्थों में मिलावट का काम तेज हो गया है। तेल मसालों से लेकर अब चीनी में भी जमकर मिलावट होने लगी है। गुरुवार को हुआ यूं कि नयागंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने जब घर पर चीनी से ठंडाई बनानी चाही तो चीनी में प्लास्टिक के कण देखकर उसका माथा ठनक गया। उसने इन प्लास्टिक के कणों को चबाकर भी देखा। इसके बाद इस व्यक्ति ने इस चीनी को मीडिया को दिखाया और इस तरह की चीनी बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन को जागरूक करने की मांग की। इस व्यक्ति ने बताया कि वह कुछ दिनों पहले ही एक दुकानदार से चीनी खरीदकर लाया था। हालांकि इस व्यक्ति ने इस संबंध में अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन


जल्द ही बाजार में चीनी के नमूने लिए जाएंगे। अगर इस तरह की मिलावट पाई जाती है तो विक्रेता और सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
-एमपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें