फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सपना चौधरी के कार्यक्रम की अनुमति के लिए आयोजकों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज के संगीत सम्मेलन में सपना चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासनिक स्तर पर रद्द किए जाने के बाद आयोजकों ने प्रतिक्रिया दी है। आयोजकों ने जिला प्रशासन से मानवीय और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की सभी शर्तों का पालन करते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

संगीत सम्मेलन के संयोजक जय शर्मा ने बताया कि सपना चौधरी की बुकिंग करीब 15 दिन पहले की गई थी। कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले अनुमति न मिलने से आयोजकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कार्यक्रम रद्द होने पर अग्रिम राशि वापस मिलना भी मुश्किल दिख रहा है।
कार्यक्रम अध्यक्ष मुनेश पाल बघेल ने कहा कि हाथरस मेले की अपनी सांस्कृतिक गरिमा है। यहां पहले भी बड़े कलाकारों के कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होते रहे हैं। सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर जनता में उत्साह है। आयोजक प्रशासन के साथ किसी तरह का विवाद नहीं चाहते। उन्होंने जनभावनाओं, मेले की साख और आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

15 दिन पहले हुई थी बुकिंग
आयोजकों के अनुसार सपना चौधरी के कार्यक्रम की बुकिंग करीब 15 दिन पहले की गई थी। इसके लिए आठ लाख रुपये अग्रिम दिए गए हैं। कार्यक्रम रद्द होने की स्थिति में यह राशि वापस मिलना मुश्किल बताया जा रहा है। आयोजकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी सभी शर्तें मानी जाएंगी। उन्होंने आवश्यक शर्तों के साथ कार्यक्रम की अनुमति देने का आग्रह किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें