फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलिए और विपक्षी दल कर रहे कृषि कानूनों का विरोध

विज्ञापन
गांव मंस्या में भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ग्रामीणों को कृषि कानूनों की जा? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का सादाबाद, सहपऊ और मानिकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। गांव मंस्या में पहुंचे तो ग्रामवासियों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा द्वारा जो कृषि कानून लागू किए गए हैं, वह किसानों के हित में है। किसान अपनी फसल को किसी भी मंडी में बेच सकते हैं। सरकारी खरीद जारी रहेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य विधिवत रहेगा। किसानों को फसल का मूल्य अच्छा मिले, इसके लिए प्रदेश व केंद्र सरकार संकल्पित है। बिचौलिए इस कानून का विरोध कर रहे हैं, इनको विपक्षी दलों का समर्थन मिला हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरचरन सिंह महाशय और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह प्रधान, श्यामवीर सिंह, भागीरथ सिंह, उदय सिंह, राधेश्याम, जहान सिंह, रामहरि चाहर, विनोद चौहान, हंवीर सिंह प्रधान, किशन, प्रीती चौधरी, सुभाष चौधरी, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, चंद्रभान सिंह, रामवीर सिंह पौनियां, जितेंद्र सिंह बधौतिया, महावीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, तेजवीर सिंह, बच्चू सिंह, प्रेमवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सादाबाद स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बिसावर प्रधान हंवीर सिंह, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, विनोद चौहान, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, सुभाष चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, प्रीती चौधरी, लक्ष्मण सिंह प्रधान, रूपेंद्र लंबरदार, राजेंद्र चौधरी, अजय चौधरी, अमित सोनी, सूरजशाह, चंद्रभान सिंह, डब्बू पाराशर, प्रभात पचौरी, सुनील गौतम, बबलू गौतम, रमेश चौधरी, उपवेंद्र सिंह प्रधान, रंजीत सिकरवार, चंद्रवीर चौधरी, गोपाल चाहर, रामहरि चाहर, अशोक चौधरी, महावीर सिंह, सहदेव चौधरी, प्रेमवीर सिंह, जगदेव चौधरी, मुन्ना पाटिया, चंद्रपाल चौधरी, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, गौरीशंकर गौतम, हेमंत गौतम, मुकेश चौधरी, कप्तान सिंह, हंवीर सिंह, राजा गरूणध्वज, रामवीर सिंह पौनियां, डॉ कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें