फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अधर में लटका अभ्युदय कोचिंग का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती न होने से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। कोचिंग में प्रवेश केे लिए अब तक 408 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। कोचिंग में यूपीएससी, जेईई, प्रतियोगी परीक्षाओं, नीट आदि की तैयारी के लिए बैच संचालित किए जाते हैं।

कोचिंग में तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। एक जुलाई से कोचिंग का संचालन शुरू होना था, अभी तक शिक्षकों की तैनाती न हो पाने से कोचिंग का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में नोडल राजकुमार यादव का कहना है कि समाज कल्याण अधिकारी अभी अवकाश पर हैं। इसलिए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। नियुक्ति होने के बाद कोचिंग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें