मेंडू रोड स्थित लोट्स ग्रीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार की देर रात बदमाशों ने घुसने का प्रयास किया। तीन बदमाशों ने गार्ड पर फायरिंग कर दी। जवाब में गार्ड ने भी फायर किया। घटना के बाद से वहां रह रहे परिवार दहशत में हैं।
मेंडू रोड स्थित लोट्स ग्रीन अपार्टमेंट में रात में दो सुरक्षाकर्मी रहते हैं। देर रात करीब साढ़े 12 बजे गार्ड ने अपार्टमेंट के पीछे की तरफ ट्रांसफाॅर्मर के पास हलचल देखी। गार्ड वहां पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगाें से पूछताछ की तो आरोप है कि इनमें से एक ने उन पर फायर झोंक दिया। जवाब में गार्ड ने भी फायरिंग की। फायरिंग की आवास सुनकर फ्लैटाें में सो रहे लोग बाहर आ गए। शोरगुल सुनकर बदमाश वहां से भाग गए। 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस को बुलाया गया। सुबह अपार्टमेंट के लोग एएसपी से भी मिले। एएसपी ने हाथरस जंक्शन थाना पुलिस को मौके पर भेजा। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि अपार्टमेंट के लोग बदमाशों आने की शिकायत लेकर आए थे। हाथरस जंक्शन पुलिस को मौके पर भेजा गया है।