फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मेला में पर्दा खोलकर खुलेआम चलाया जा रहा था डिस्को, शो कराया बंद, संचालक का ब्रेसलेट नहीं खोज पाई पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 11:59 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पांच दिन पूर्व दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने गईं माधुरी डिस्को की संचालक का करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का सोने का ब्रेसलेट भीड़ में गायब हो गया था। पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं।
विज्ञापन
डिस्को शो बंद कराने के बाद खाली बैठीं कलाकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में संचालित किए जा रहे डिस्को शो पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य मार्ग की ओर का पर्दा हटाकर खुलेआम संचालन किए जाने की सूचना पर पुलिस ने शो बंद करा दिए। इसके बाद अन्य डिस्को संचालकों ने भी आनन-फानन खुद ही शो बंद कर दिए।

विज्ञापन


दरअसल, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और परिवारों की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पुलिस व प्रशासनिक स्तर से यह स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी डिस्को या डांस शो का बाहरी पर्दा खुला नहीं रहेगा, जिससे मेले के मुख्य मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर इसका अनुचित असर न पड़े।

इसके बावजूद मंगलवार रात किला गेट की चढ़ाई पर स्थित माधुरी डिस्को में रोड साइड का पर्दा खोलकर शो का संचालन किया जा रहा था, जिससे सड़क पर भीड़ जमा होने लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल शो को बंद करा दिया। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि डिस्को का संचालन केवल बंद घेरे और पर्दे के भीतर ही अनुमन्य होगा। यदि किसी भी संचालक ने दोबारा सड़क की तरफ पर्दा खोलकर फूहड़ता या भीड़ जुटाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण समेत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संचालक का ब्रेसलेट नहीं खोज पाई पुलिस
पांच दिन पूर्व दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने गईं माधुरी डिस्को की संचालक का करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का सोने का ब्रेसलेट भीड़ में गायब हो गया था। उन्होंने मेला पुलिस चौकी प्रभारी को तहरीर दी थी। पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। पुलिस का कहना है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, लेकिन अभी तक चोर या गायब हुए ब्रेसलेट का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें