फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1082 में से 72 कन्याओं को ही मिला विवाह योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
1082 में से 72 कन्याओं को ही मिला विवाह योजना का लाभ
विज्ञापन

शादी विवाह अनुदान योजना के तहत लाभ पाने को आवेदक जोह रहे बाट, जिला कार्यालय तक नहीं पहुंच रहे आवेदकों के फॉर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में इस वित्तीय वर्ष में मात्र 72 पात्र लाभार्थियों को ही शादी विवाह अनुदान योजना के तहत लाभ मिल सका। जबकि 1082 आवेदकों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। ब्लॉक स्तर से जिला समाज कल्याण कार्यालय में फॉर्मों की हार्ड कॉपी न पहुंचने व प्रार्थना पर रिपोर्ट के इंतजार में लंबित होने के कारण अधिकतर आवेदक इस योजना से वंचित रह गए।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गरीब कन्याओं की शादी के लिए अनुदान दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके जरिए कन्याओं की शादी के लिए शासन की ओर से 20 हजार रुपये की सहायता राशि खाते में दी जाती है। इसके लिए आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है। इसके बाद प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी फॉर्म में भरे गए ब्योरे का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देते हैं। इसके बाद इन फॉर्मों को शासन पर पीएफएमएस के लिए भेजा जाता है। यहां जिले में इस योजना की स्थिति बेहद खराब पड़ी है।
विज्ञापन

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 1082 लोगों ने आवदेन किया। जिसमें 560 लाभार्थियों का बीडीओ जांच की तो इसमें 486 आवेदन पात्र पाए गए। वहीं 64 में से 50 आवेदन नगर निकायों ने पात्र पाए। इनमें से 486 फॉर्मों को शासन स्तर पर पीएफएमएस के लिए भेजा गया, लेकिन वहां से डिटेल का सत्यापन करने के बाद 314 लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराने के शासन ने निर्देश जारी किए।
हैरानी की बात तो यह रही कि जिला समाज कल्याण में इसमें से मात्र 156 ही लाभार्थियों के फॉर्म ही मिले, बाकी फॉर्म ब्लॉक स्तर से कार्यालय में उपलब्ध ही नहीं कराए गए। इस सब के बाद तो प्रशासनिक कार्यप्रणाली में हद ही हो गया कि 156 में से मात्र 72 लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ दिया गया। अब फिलहाल आवेदक इस योजना के लाभ पाने की बाट जोह रहे और सरकारी मशीनरी में इधर से उधर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शादी विवाह अनुदान के लिए ब्लॉक स्तर से ऑनलाइन सत्यापन होकर फॉर्म कार्यालय में उपलब्ध होते हैं। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाती है। ब्लॉक स्तर से मात्र अब तक 156 फॉर्म प्राप्त हुए थे, उस आधार पर 72 आवेदकों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही लंबित आवेदनों को पूरा कर लाभ पहुंचाया जाएगा। - शिव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें