फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में सिर्फ 60 बाल श्रमिक हुए बाल श्रम से मुक्त

Thu, 04 May 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाल श्रम रोकने के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पूरे साल में श्रम विभाग ने अभियान चलाकर 60 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। जिन सेवा योजकों के यहां बाल श्रम के मामले पकड़े गए, उनको श्रम विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि पारिवारिक मजबूरियों के चलते स्कूली शिक्षा से दूर अब भी कई बच्चों का बचपन बाल श्रम की भट्ठी में झुलस रहा है। यह बच्चे सुबह से शाम तक ही नहीं, रात में भी मजदूरी कर परिवार का किसी प्रकार भरण-पोषण करने के प्रयास कर रहे हैं। इनमें से कोई मासूम बरातों में लाइट उठाने का जोखिमपूर्ण कार्य कर रहा है तो कुछ ठेलों पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। कुछ बच्चे परिवार की जीविका को चलाने के लिए चूल्हे पर भटूरे सेंककर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाने के प्रयास कर रहे हैं। कुछ बच्चे मैकेनिक के काम से जुड़े हैं। इन बच्चों को न तो श्रम कानूनों का लाभ मिल रहा है और न हीं शिक्षा के अधिकार से शिक्षा मिल पा रही है।



बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग ने पूरे साल में 60 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि बाल श्रम में 60 बच्चों को मुक्त कराया गया है। जिन लोगों के यहां बच्चे काम करते हुए मिले हैं, उनको नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियान निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें