फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम संग परीक्षा पे चर्चा: 30 हजार विद्यार्थी हुए पंजीकृत, 14 जनवरी तक पंजीकरण, ऐसे करें प्रतिभाग

Tue, 07 Jan 2025 04:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अभिभावकों व शिक्षकों से बात करेंगे। वह विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। इन दिनों इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण चल रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा 2025 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@innovateindia1.mygov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में शामिल होने के लिए अब तक जिले के करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष आठवें संस्करण में प्रतिभाग करने के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक हाथरस जिले के करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया है। 

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अभिभावकों व शिक्षकों से बात करेंगे। वह विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। इन दिनों इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण चल रहे हैं। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि सभी प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें