फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: हाथरस में 16 से 27 जनवरी के बीच होंगे विवाह, आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

Sat, 04 Jan 2025 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जनपद निवासी जो भी अपनी कन्या का विवाह करना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नगर क्षेत्र के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग विकास खंड में आवेदन जमा करा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में 16 से 27 जनवरी के बीच सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। सामूहिक विवाह के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


नगर पंचायत सादाबाद के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि है कि जनपद निवासी जो भी अपनी कन्या का विवाह करना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नगर क्षेत्र के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग विकास खंड में आवेदन जमा करा सकते हैं। 

योजना के तहत कन्या के खाते में 35000 रुपये की धनराशि देय है। 10000 रुपये का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए कन्या व वर का आधार कार्ड, कन्या का बैंक खाता, पिता का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र कन्या अथवा पिता का दोनों मान्य, कन्या-वर का फोटो उपलब्ध कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें