हाथरस के जनपद न्यायालय में बिटिया प्रकरण सुनवाई
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि लिंक कोर्ट में इन अभियुक्तों की वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से पेशी हुई। अब मामले में दो फरवरी को सुनवाई होगी।
चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। कुछ दिन बाद इस युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही चारों अभियुक्त संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों अभियुक्त अभी तक अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
मामला काफी सुर्खियों में रहा था। मामले में सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। 27 जनवरी को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के अवकाश पर होने की वजह से लिंक कोर्ट में आरोपियों की वीसी के माध्यम से पेशी हुई। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब अगली तिथि दो फरवरी नियत की है। सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच वादी भी मुकदमे की पैरवी के लिए आया।