फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTS: एकमुश्त समाधान योजना खत्म, देर शाम तक खुले विद्युत विभाग के दफ्तर, बकाया बिल पर सरचार्ज में दी जा रही थी

Tue, 16 Jan 2024 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 16 जनवरी को समाप्त हो गई। अंतिम दिन अधिक से अधिक उपभोक्ता पंजीकरण करा सकें, इसके लिए विद्युत विभाग के कार्यालय देर रात तक खुले रहे। जबतक उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे उनका ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों को राहत पहुंचाने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 16 जनवरी को समाप्त हो गई। अंतिम दिन अधिक से अधिक उपभोक्ता पंजीकरण करा सकें, इसके लिए विद्युत विभाग के कार्यालय देर रात तक खुले रहे। जबतक उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे उनका ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण किया गया। जिससे की उन्हें ओटीएस योजना का लाभ प्राप्त हो सकें।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ द्वारा बकायेदार व बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आठ नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की थी। आठ नवंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना 31 दिसंबर समाप्त हो  गई। योजना का पहला चरण आठ से 31 नवंबर व  व दूसरा चरण एक से 15 नवंबर तक चला था। 

पहले चरण में बकायेदारों को जुर्माने में 65 फीसदी की छूट दी गई थी, जबकि दूसरे चरण में 60 फीसदी का बकायेदारों लाभ मिला था। 16 से 31 दिसंबर तक ओटीएस योजना का तीसरा और अंतिम चरण चला था। जिससे बद में शासन द्वारा इसे बढ़कार 16 जनवरी तक कर दिया था। इस चरण में भी बकायेदारों को जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट दी गई। 

8 नवंबर से जारी ओटीएस 16 जनवरी को समाप्त हो गई। अंतिम दिन जब तक उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे, तब तक कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए थे, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ प्राप्त हो सके।-अरविंद कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें