फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी बैनामा प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, एक नामजद को भेजा जेल

Sat, 22 Jun 2024 04:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि नामजद आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर अपने रिश्तेदार को पूर्व में बेची गई सात बीघा जमीन सहित साढ़े नौ बीघा जमीन का फर्जी कागजात तैयार करके बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में वांछित चल रहे एक नामजद आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा है।

विज्ञापन


रश्मि देवी निवासी गांव माधुरी ने न्यायालय के आदेश पर सर्वेश कुमार सहित चार नामजद व पांच अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि चार बीघा जमीन का बैनामा 23 जनवरी 2020 को कराया था। सत्य प्रकाश यादव पुत्र सूबेदार सिंह माधुरी ने भी सर्वेश कुमार कुमार सहित आठ नामजदों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था। तीन बीघा जमीन का बैनामा सर्वेश कुमार से 21 जनवरी 2022 कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि नामजद आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर अपने रिश्तेदार को पूर्व में बेची गई सात बीघा जमीन सहित साढ़े नौ बीघा जमीन का फर्जी कागजात तैयार करके बैनामा कर दिया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नामजदों के खिलाफ दर्ज कर ली। जांच के बाद एक आरोपी नामजद सर्वेश कुमार को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें