गांव कैलोरा निवासी युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। धासू नाम का यह युवक कैलोरा चौराहा स्थित अनिल की मिठाई की दुकान पर काम करता था। सोमवार की सुबह वह दुकान के अंदर बर्तन उठाने गया था।
तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर दुकान स्वामी व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर लोग शोक में डूब गए। संवाद