फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रवि सिंह बाइक से साले के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट 20 फरवरी की रात आठ बजे एक बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव सलेमपुर निवासी रवि सिंह (19) 20 फरवरी रात बाइक से साले के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे। रवि के साथ उनकी बाइक पर उनका साला जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और आसिफ अली पुत्र हजरत अली निवासी सलेमपुर सवार थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस बाइक पर अंकुर सेंगर पुत्र रामरक्ष, उनकी पुत्री हरसुन सेंगर और नौ वर्षीय पुत्र हर्ष सेंगर सवार थे। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

बाकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक और घायलों के परिजन भी पहुंच गए। सभी घायलों को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से आसिफ और अंकुर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक रवि की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनके कोई संतान नहीं है। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने 21 फरवरी को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें