फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक पर जा रहे दो युवकों में वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत और दूसरा गंभीर घायल

Fri, 15 Nov 2024 11:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नगला बिहारी निवासी विकास व विनोद बाइक पर सिकंदराराऊ से वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव चमरोली के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विनोद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 नवंबर की रात्रि 9 बजे हाथरस रोड पर गांव चमरोली के पास बाइक पर जा रहे दो युवकों में वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल का अलीगढ़ में उपचार चल रहा हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस रोड के गांव नगला बिहारी निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र रामेश्वर व विनोद पुत्र उदयवीर रात्रि 9 बजे बाइक पर सिकंदराराऊ से वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव चमरोली के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को सीएचसी से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें