बीते महीने आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित आयशर ट्रैक्टर एजेंसी की कार्यशाला से हुई चोरी के मामले में रविवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षण सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रमजान पुत्र हाजी फरियाद हुसैन निवासी पत्थर वाली रोड इगलास अड्डा के पीछे थाना हाथरस गेट बताया है। आरोपी के कब्जे से एक पायदान सिल्वर, चार पिस्टन लोहा, दो ब्रेक बूस्टर, दो गियर के पुर्जे बरामद किए हैं। संवाद