किशोरी अपनी सहेली के साथ कोचिंग से पढ़कर घर वापस लौट रही थी। यकायक पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए। उनमें से एक युवक ने पैदल जा रही एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए कान पर थप्पड़ मार दिया।
कोचिंग से पढ़कर लौट रहीं दो किशोरियों के साथ 11 दिसंबर की रात्रि लगभग सात बजे बड़े डाकखाने के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अश्लील हरकत की और किशोरी के कान पर थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका कान लहूलुहान हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रात में ही हाथरस से एसओजी टीम आ गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में इन युवकों की हरकत साफ नजर आई। पुलिस ने कैमरे से पहचान करते हुए अंकुश निवासी न्यू कॉलोनी एटा रोड और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई। गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन्होंने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। उसकी जानकारी के आधार पर बाकी एक को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।