फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूसरे दिन भी गणगौर शोभायात्रा ने बिखेरी छटा

Mon, 23 Mar 2026 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गणगौर शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में दो दिवसीय श्रीगणगौर महाराज की 232वीं शोभायात्रा रविवार को दूसरे दिन भी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल रहीं। कलाकारों ने करतब दिखाकर जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन




दूसरे दिन शोभायात्रा का शुभारंभ मलूकपीठ श्रीधाम वृंदावन के रसराज महाराज ने किया। दूसरे दिन शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण गोवर्धन लीला, फौव्वारा नृत्य, राजस्थानी भवाई, शिव की बरात, भैरव बाबा, लालदास बाबा, राधाकृष्ण रास मंडल, काली मैया की टोली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कांस्यकार समाज के युवाओं की ओर से परंपरागत करतबों का प्रदर्शन किया गया।




शोभायात्रा देखने को लिए शहर में लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में नौ देवी, भैरव बाबा, काली, भैरव के स्वरूप के साथ भारतीय संस्कृति का परिचय देने वाली झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा शहर के कमला बाजार, सर्कुलर रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार आदि बाजारों में देररात तक शोभायात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन




मौके पर मेला अध्यक्ष संजीव पंचपड़िया, रामबाबूलाल वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा, प्रबंधक नरेश वर्मा, ओमप्रकाश बागड़ी रहे। मेला में मुख्य रूप से महामंत्री प्रवीन पंचपड़िया, देव पंचपड़िया, मंत्री दाऊदयाल वर्मा, अनिल वर्मा, महेश वर्मा, मनोज वर्मा, प्रवीन वर्मा, प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें