फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शहर में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
हाथरस: जुमे की नुमाज को लेकर जामा मस्जिद चौराहे पर फोर्स के साथ मौजूद एएसपी व एसडीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
शहर में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव के बाद जिले के सभी संवेदनशील इलाकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
मधुगढ़ी रोड से रोडवेज बसों के निकलने पर भी लगाई गई पाबंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव के बाद जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस सख्त दिखाई दी। शहर के मधुगढ़ी रोड से गुजरने वाले बड़े वाहनों पर भी रोक लगा दी गई।
यूं तो सीएए के विरोध को लेकर जुमे की नमाज के चलते पुलिस-प्रशासन काफी अलर्ट था, क्योंकि शहर के लाला का नगला स्थित पुलिस चौकी पर चंदपा एसएचओ कमान संभाले हुए थे तो वहीं डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा कोतवाली सदर में ही बैठे हुए थे। इस बीच सिकंदराराऊ में जुमे की नमाज के दौरान काफी संख्या में लोग प्रदर्शन करने लगे और फिर वह सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी होते ही डीएम और एसपी सिकंदराराऊ के लिए रवाना हो गए। जिलेभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके चलते पुलिस व पीएसी ने सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी। संवेदनशील इलाकों में पर कुछ अधिक ही नजर रखी गई। काफी देर बात सिकंदराराऊ का माहौल शांत हुआ।
सिकंदराराऊ में अब माहौल शांत है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। जिलेभर में पुलिस को अलर्ट किया गया है।
-सिद्धार्थ शंकर वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें