फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रक्षाबंधन पर 17900 बहनों ने किया बसों में फ्री सफर, प्रदेश सरकार इसके लिए हाथरस डिपो को देगी 19 लाख

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस

सार

रक्षाबंधन के पर्व पर पिछले वर्ष दो दिन में लगभग 16 हजार महिलाओं ने हाथरस डिपो की बसों में यात्रा की थी। इस साल ये आंकडा और ऊपर पहुंच गया है। इस साल 17900 महिलाओं ने हाथरस डिपो की बसों में निशुल्क यात्रा की है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं ने की फ्री यात्रा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का पूरा लाभ महिलाओं ने उठाया। इस साल 17900 महिलाओं ने हाथरस डिपो की बसों में यात्रा की है। जो कि पिछले साल की अपेक्षा दो हजार अधिक है। 

विज्ञापन


रक्षाबंधन के पर्व पर पिछले वर्ष दो दिन में लगभग 16 हजार महिलाओं ने हाथरस डिपो की बसों में यात्रा की थी। इस साल ये आंकडा और ऊपर पहुंच गया है। इस साल 17900 महिलाओं ने हाथरस डिपो की बसों में निशुल्क यात्रा की है। महिलाओं के द्वारा की गई निशुल्क यात्रा कीमत लगभग 19 लाख रुपए आंकी जा रही है। 

अब हाथरस डिपो को प्रदेश सरकार की ओर से 19 लाख रुपए की भरपाई की जाएगी। इसके लिए हाथरस डिपो की ओर से बिल आदि मुख्यालय को प्रेषित किए गए हैं। ताकि इस आय को हाथरस डिपो की आय में जोड़ा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें