फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे ओमवीर

Wed, 22 Oct 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव शेरपुर के प्रधानपति ओमवीर सिंह ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में अपनी लगन और मेहनत से नया मुकाम हासिल किया है। वह अब जबलपुर, कोलकाता और मुंबई में होने वाली मैराथन की तैयारियों में जुटे हैं। वह दौड़ का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ओमवीर की दौड़ में विशेष दक्षता है। ओमवीर का कहना है कि वह आगे चलकर देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना चाहते हैं। ओमवीर ने बताया कि 16 नवंबर को जबलपुर में भारतीय सेना द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 21 किमी की सूर्या हाफ मैराथन आयोजित की जा रही है। इसके लिए वह 14 नवंबर को रवाना हो जाएंगे।
इसके बाद वह कोलकाता जाएंगे। 21 दिसंबर को कोलकाता में टाटा स्टील कोलकाता मैराथन का आयोजन होगा, जो कि 25 किमी की होगी। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। इसमें कई देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 18 जनवरी को मुंबई में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह 42 किमी की होगी। इन तीनों आयोजन की तैयारियों में वह दिन-रात जुटे हैं। उन्होंने बताया कि वह देश व क्षेत्र के लिए कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनकी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें