फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मार्ग पर बसें न निकलने पर आरएम खफा, दी यह कड़ी चेतावनी

Fri, 19 Apr 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र वर्मा हाथरस बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यात्री की सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल व बैठक स्थल व परिसर में साफ-सफाई को देखा। पूरी क्षमता के साथ बसों को मार्ग पर न निकाले जाने की जानकारी होने पर आरएम कार्यशाला पहुंचे।
विज्ञापन
रोडवेज कार्यशाला में अधिकारी व कर्मियों से वार्ता करते क्षेत्रीय प्रबंधक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में बसों की रवानगी के बाद पूरी क्षमता से बसों का संचालन मार्ग पर नहीं किया जा रहा। 18 अप्रैल को क्षेत्रीय प्रबंधक ने हाथरस बस स्टेंड व कार्यशाला का निरीक्षण किया। मार्ग पर बसें न निकले के लिए अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

विज्ञापन


18 अप्रैल दोपहर क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र वर्मा हाथरस बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यात्री की सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल व बैठक स्थल व परिसर में साफ-सफाई को देखा। पूरी क्षमता के साथ बसों को मार्ग पर न निकाले जाने की जानकारी होने पर आरएम कार्यशाला पहुंचे। परिचालकों व चालकों का उपस्थिति रजिस्टर देखा।

मनमाने तरीके से ड्यूटी पर न आने वाले चालक-परिचालकों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कार्यशाला में अनुपस्थिति मिले कर्मियों को लेकर भी जिम्मेदारों से पूछताछ की। सख्त लहजे में कार्य में सुधार के निर्देश दिए। चालकों की जल्द भर्ती किए जाने के लिए एआरएम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा, चुनाव में बसों के जाने के बाद पूरी क्षमता के साथ बसों को मार्ग पर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें