बुजुर्ग का शव मिलने पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण
- फोटो : संवाद
यूपी के हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानऊ गांव में हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। 77 साल की बुजुर्ग महिला का पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर दी गई। वृद्धा की लाश घेर में पाई गई। मृतका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई चोट के निशान थे। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्धा के कोई संतान नहीं थी। उसने अपने भतीजे फिरोज खान को गोद रख लिया। बड़े होने पर उसकी शादी की। वृद्धा ने लगभग 20 साल पहले गोद रखे हुए भतीजे के नाम सारी जमीन कर दी। भतीजा और उसकी पत्नी और बच्चे वृद्धा की सेवा करते। पांच साल पहले वृद्धा के पति की मोत हो गई। 5 फरवरी की शाम को वृद्धा खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दूर घेर में सोने के लिए चली गई। भतीजे की पत्नी वृद्धा को जगाने आई तो देखा कि वृद्धा की लाश पड़ी थी और शव पर कोई भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई चोट के निशान थे।
बुजुर्ग महिला के शव मिलने की सूचना पर एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अभी हत्या का कारण कोई नहीं बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली। महिला की घेर पर लाश मिली। महिला की बहू और पोती जब सुबह जगाने आईं, तब देखा कि बिना कपड़ों के महिला की लाश पड़ी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले को प्राथमिकता से लेते हुए जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। मामला अभी अज्ञात में है।