फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुरानी रंजिश में गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या का मुकदमा

Thu, 19 Nov 2026 06:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रविवार रात दो पक्षों में विवाद मारपीट और फायरिंग में बदल गया था, जिसमें तीन युवक गोली लगने से घायल हुए थे।घायलों को आगरा रेफर किया गया था, लवकेश का पोस्टमार्टम मथुरा में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक लवकेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में  बिसावर क्षेत्र के गांव अरौठा में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान हुई मारपीट और फायरिंग में तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलों में से 22 वर्षीय लवकेश की आगरा में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


लवकेश पुत्र मनोज कुमार लाजपत नगर, मथुरा का निवासी था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने इस घटना में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे को अब हत्या की धारा में बदल दिया है। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि लवकेश का पोस्टमार्टम मथुरा में कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और अन्य तथ्यों की जांच जारी है। घायल हुए अन्य दो युवक योगवीर (मंस्या निवासी) और दिग्विजय (महरौली रोड, मथुरा निवासी) के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सोमवार को संजय कुमार निवासी अरौठा ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में भूरी सिंह, कुलदीप, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और अजय (भूरी सिंह का पुत्र) को नामजद किया गया था।

घटना का विवरण
गांव अरौठा में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया और दोनों ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई। गोली लगने से योगवीर, दिग्विजय और लवकेश घायल हो गए थे। घायलों को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
लवकेश की मौत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में नामजद आरोपियों में से कुलदीप और संतोष उर्फ सचदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें