गांव रतिभानपुर भैंकुरी मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
60 वर्षीय नन्नू खां पुत्र शाकिर बख्श निवासी नगला मधुकर मजदूरी करते थे। 14 नवंबर की शाम को भैंकुरी बरसौली चौराहा से सामान लेकर मोपेड से घर आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया। 15 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।