किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील वार टीम गठित कर बीज की दुकानों पर आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की गई। तहसील सादाबाद में उप कृषि निदेशक हंसराज, तहसील हाथरस और सासनी में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, तहसील सिकंदराराऊ में अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह के द्वारा 55 दुकानों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गेंहू बीज के 28 नमूना संग्रहित किए गए। अभिलेख अपूर्ण होने पर तन्नू एग्रो एजेंसी, आपका बीज भंडार, ओम बीज भंडार हाथरस को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।