फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में एटा के व्यक्ति की मौत, आत्महत्या का अंदेशा

Sun, 05 Nov 2023 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एटा जिले के पिलुआ निवासी 38 वर्षीय संजू सिंह पुत्र मुहर सिंह बीते कई सालों से कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। शनिवार की शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक संजू सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में 4 नवंबर की शाम को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

एटा जिले के पिलुआ निवासी 38 वर्षीय संजू सिंह पुत्र मुहर सिंह बीते कई सालों से कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। शनिवार की शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस गेट के अपराध निरीक्षक शमीम अहमद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें