फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कार्यालय में अधिकारी हर रोज करेंगे जन सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कार्यालय में अधिकारी रोज करेंगे जन सुनवाई
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक समय निर्धारित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब बिजली अधिकारी हर रोज जन सुनवाई के जरिए शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इसके लिए सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सभी अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसमें तमाम लोगों के गलत बिल पहुंच जाते हैं तो कुछ को बिजली संबधी अन्य समस्या रहती है। तमाम कोशिशों के बाद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। इस कारण उपभोक्ताओं को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अब अधीक्षण अभियंता ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक जन सुनवाई का समय नियत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय अवधि में उपभोक्ता संबधित कार्यालय में पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे। इस मामले में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है कि सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए जन सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें