रोस्टर के विरुद्ध खुले दुकानों को बंद कराने पहुंचे एसडीएम व सीओ।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
रोस्टर के विरुद्ध दुकान खोलने वालों पर मंगलवार की शाम एसडीएम व सीओ ने अभियान चलाया। इस दौरान लगभग दस दुकानों के ताले लगवा कर उनकी चाबी ले ली गई। सबके खिलाफ एफआईआर होगी।
बता दें कि सामाजिक दूरी का पालन करने तथा जगह जगह पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो के इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कस्बे में विभिन्न ट्रेडों की दुकान खोलने का रोस्टर जारी किया था। इसमें हर ट्रेड के दुकानदार को बारी बारी से तीन दिन दुकान खोलने का मौका दिया गया था। लेकिन मंगलवार को बाइक मिस्त्री, मोबाइल आदि की अनेक दुकानें खुलीं मिलीं। शाम में एसडीएम वितय शर्मा, सीओ डॉ राजीव सिंह नगर के जीटी रोड, कसबे के बाजारों में आए तथा रोस्टर के विपरीत खुल रही दुकानों को पकड़ा। लगभग दस से ज्यादा दुकानों की चाबियां अधिकारियों ने दुकान बंद करा जब्त कर ली। अब इन दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रोस्टर जारी होने के बाद नब्बे फीसदी दुकानदरों ने इसका पालन नहीं किया था।