अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में चयन के लिए जिला व मंडल स्तर पर ट्रायल कर खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। जिला स्तर पर ट्रायल कराने के लिए खेल विभाग की ओर से खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में खेलने के लिए एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए नहीं पहुंची।
हाथरस के खेल स्टेडियम में होने वाले प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए होने वाले ट्रायल में 15 फरवरी को एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची। खेल अधिकारी खिलाड़ियों के राह तकते रहे, लेकिन एक भी खिलाड़ी खेल मैदान पर नजर नहीं आयी।
विज्ञापन
अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में चयन के लिए जिला व मंडल स्तर पर ट्रायल कर खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। जिला स्तर पर ट्रायल कराने के लिए खेल विभाग की ओर से खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में खेलने के लिए एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए नहीं पहुंची। अधिकारी खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों की राह ही देखते रहे। जिला स्तर से ट्रायल में चयन होने के बाद आज अलीगढ़ खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल कर अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता। जिले से कोई भी खिलाड़ी अब इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होगा।
हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तर पर ट्रायल होना था, एक भी खिलाड़ी ट्रायल के लिए नहीं आया।- अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी।