फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार के परिसीमन पर दर्ज हुईं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका से बनाए गए प्रस्ताव पर 19 लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन की ओर से 35 वार्डों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके आधार पर अब नगर पालिका क्षेत्र में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2.10 लाख की आबादी को शामिल किया गया है।
अब इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्ड परिसीमन का प्रस्ताव शासन को आखिरी मुहर के लिए भेजा जाएगा। शासन स्तर से विगत में नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया। जिले की करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं को नगर पालिका परिषद में शामिल किया गया।
विज्ञापन

अब नगर पालिका परिषद की ओर से सीमा विस्तार के आधार पर वार्ड का परिसीमन करते हुए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जिले के 35 वार्डों में नगर पालिका परिषद हाथरस के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। अब तक 27 वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदाना होता था।
विज्ञापन

नए प्रस्ताव में 2011 की जनगणना के अनुसार 2.10 लाख आबादी हो गई है। नगर पालिका की ओर से परिसीमन के प्रस्ताव पर आपत्तियां ली गई। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रशासन की ओर से आखिरी मुहर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें