फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नर्सिंग होम का ओटी-लेबर रूम और तीन पैथोलॉजी लैब सील

Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राज नर्सिंग होम के कागजात जांचती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग - फोटो : Department
विज्ञापन
हाथरस/सिकंदराराऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेदप्रकाश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सिकंदराराऊ, हाथरस शहर और सासनी में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम ने एक नर्सिंग होम को ऑपरेशन थिएटर व लेबर रूम और तीन पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश व डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण भारती ने सिकंदराराऊ के ईदगाह रोड स्थित राज नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि अस्पताल का पंजीकरण तो है, लेकिन यह ऑपरेशन और प्रसव करने के लिए अधिकृत नहीं है।
इसके बावजूद मौके पर दो महिलाएं भर्ती मिलीं, जिनमें एक महिला का ऑपरेशन से प्रसव हुआ था और दूसरी के गर्भाशय का ऑपरेशन किया गया था। संचालक न तो भर्ती मरीजों की पत्रावली दिखा सका और न ही ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। इस गंभीर अनियमितता पर टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के ओटी और प्रसव कक्ष को सील कर दिया।
विज्ञापन


विनायक हॉस्पिटल में नहीं मिले डॉक्टर, थमाया नोटिस
इसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण भारती ने सिकंदराराऊ स्थित विनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां एक गर्भवती महिला भर्ती पाई गई, लेकिन संचालक यह स्पष्ट नहीं कर सके कि प्रसव कौन महिला चिकित्सक करेंगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पंजीकृत चिकित्सक डॉ. राहुल भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इस पर विभाग ने अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

शहर व सासनी में तीन लैब सील, टीम देख भागा संचालक
दूसरी ओर, डॉ. एमआई आलम के नेतृत्व में हाथरस शहर और सासनी क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की गई। शहर में अपंजीकृत रूप से संचालित हो रहे डॉ. आरआई मेमोरियल डायग्नोस्टिक केंद्र को सील कर दिया गया। वहीं, माधव पैथोलॉजी के संचालक स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही केंद्र छोड़कर भाग गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वहां दोबारा टीम भेजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सासनी कस्बे में भी अपंजीकृत मिलीं परी पैथोलॉजी और लव पैथोलॉजी को टीम ने सील कर दिया।


झोलाछाप व अपंजीकृत लैबों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा। नोटिस का जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डाॅ. वेदप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें