फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को बेल्टों से पीटा, ताने तमंचे

Fri, 19 Jun 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
फायरिंग की जानकारी देते छात्र। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित प्रेम रघु नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल के छात्रों से दो बाइक सवार पांच युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने छात्राओं पर तमंचे तान दिए और आगे से कॉलेज में न दिखने की धमकी दी। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि दबंग फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से झारखंड के जिला शाहबगंज थाना राजमल निवासी सुंदरम कॉलेज में बीएसी नर्सिंग में छठवें सेमेस्टर का छात्र है। वह यहां गिजरौली में किराये पर कमरा लेकर रहता है। सुंदरम के अनुसार उनका बैच दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही कॉलेज से बाहर निकला दो बाइक सवार पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। सबके चेहरे ढंके हुए थे।
आरोप है कि आते ही ये लोग अभद्रता करने लगे तथा कॉलेज न आने की धमकी देने लगे। सुंदरम के अनुसार उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे। बचाव में आए दोस्त हेमंत निवासी सासनी व अन्य लोगों को भी पीटा। छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ने पर तमंचे लहराए तथा धमकी दी। सुंंदरम के अनुसार उन्हें बैल्ट से बेरहमी से पीटा गया। धमकी देने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद छात्र-छात्राएं कोतवाली पहुंचे तथा प्रकरण में शिकायत की। पुलिस ने सुंदरम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। छात्र-छात्राओं का आरोप लगाया कि कॉलेज के किसी विवाद में दबंगों ने उन्हें धमकाया है, जिससे वे कॉलेज न जाएं।



मारपीट की जानकारी मिली थी। मैं लखनऊ आया हुआ हूं और प्रिंसिपल भी आवश्यक कार्य से बाहर हैं। झगड़े की जानकारी पर छात्रों के साथ स्टाफ को भेजा है। छात्रों के आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच में स्पष्ट हो जाएगा। कॉलेज से संबंधित कोई विवाद नहीं है।

डाॅ. पीपी सिंह, प्रबंधक, प्रेम रघु नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पीटल



छात्रों का विवाद हुआ है। छानबीन में फायरिंग की बात गलत पाई गई है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए हैं। अभी तक आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। शुक्रवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें