फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडों की संख्या बढ़ाया, शौचालय को कराया दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन के निरीक्षण में मिली खामियों को शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह द्वारा प्राथमिकता के तौर पर दूर कराया गया। उन्होंने न सिर्फ वार्ड में बेडों की कमी को पूरा कराया, बल्कि सीएचसी के शौचालय को भी दुरुस्त कराया।
उन्होंने सीएचसी के प्रत्येक पटल का निरीक्षण किया और कर्मियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के प्रति सचेत किया। उन्होंने हिदायत दी कि कोरोना महामारी के इस दौर में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ, दानवीर सिंह द्वारा लिए गए सीएचसी के प्रत्येक पटल के जायजे से कर्मियों में खलबली मची रही। सुबह से ही सीएचसी पर सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड से लेकर सीएचसी पर बने हर कमरे को चमकाया गया। जहां कहीं भी लाइट आदि की दिक्कत थी, उसे दूर कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कोविड वैक्सीनेशन में वृद्धि के लिए उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि वह लोगों को गांव गांव जाकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें, जिससे कि वह कोरोना की वैक्सीन लगवाएं और कोरोना महामारी से बचे रहें। इस दौरान एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र यादव, प्रेमपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें