फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब किसानों के घर जाकर होगी गेहूं खरीद

Fri, 05 May 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक जिले में 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 11 हजार पांच सौ क्विंटल गेंहू की खरीद हो पाई है। ऐसे में खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर मोबाइल केंद्र की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कोई भी किसान अपने घर पर ही गेहूं की बिक्री कर सकता है।
विज्ञापन




जिले में 68 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। बीते साल लक्ष्य पूरा नहीं हुआ था। इस कारण अब गेहूं खरीद के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई किसान ज्यादा मात्रा में गेहूं बेचना चाहता है तो निकट के क्रय केंद्र प्रभारी से मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगा।



उसके बाद केंद्र प्रभारी वाहन के साथ उसके घर से ही गेहूं की तुलाई करवाएंगे। अब तक जिले में 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 11 हजार पांच सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि किसानों की मांग पर घर से गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें