फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, स्टार प्रचारकों के शुरू होंगे दौरे

Fri, 05 May 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सात मई को जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण भी यहां प्रचार करेंगे। नौ मई को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंंह बघेल भी यहां प्रचार के लिए आएंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी यहां चुनावी सभा हो सकती है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव के लिए हाथरस दूसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। अगले एक-दो दिन से जिले में भी स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो जाएंगे। सभी प्रमुख दलों ने इसके लिए अपने आलाकमान को उन नेताओं की सूची भेजी है, जिनको बुलाने की वह मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी किसी भी बड़े नेता का यहां कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पहले चरण का मतदान समाप्त होेने के बाद अब जिले में सभी दलों के बड़े नेताओं के दौरों की तैयारी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, शिवपाल सिंह यादव जैसे नेताओं का कार्यक्रम मांगा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन स्थानीय निवासी हैं तो वह यहां चुनाव प्रचार में जुटे ही हुए हैं।

इधर, भाजपा के प्रत्याशियों के समेत कुछ मंत्रियों के समर्थन में रोजाना कोई न कोई मंत्री यहां चुनाव प्रचार करने आ रहा है। कारागार व होमगार्ड्स राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार को यहां भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


सात मई को जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण भी यहां प्रचार करेंगे। नौ मई को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंंह बघेल भी यहां प्रचार के लिए आएंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी यहां चुनावी सभा हो सकती है। हालांकि अभी उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती तो निकाय चुनाव में प्रचार कर नहीं रहीं। ऐसे में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में यहां राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, गोरेलाल जैसे नेता यहां बसपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने आएंगे। हालांकि अभी किसी का कार्यक्रम नियत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें