संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को संबंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। भारत सरकार की ओर से अब सीआरएस एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए लोग अपने घर बैठे ही खुद आवेदन कर सकेंगे।
जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब लोगों ब्लॉक व नगर निकायों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। शासन की ओर से सीआरएस एप तैयार किया है। इस एप को आवेदक अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। इस एप के जरिए आवेदक अपना आवेदन भर सकेंगे। यह आवेदन शहर क्षेत्र का हुआ तो नगर निकाय को व ग्रामीण क्षेत्र का होने पर ब्लॉक में खुद ही प्रेषित हो जाएगा। यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के पास पहुंचेगा।
जहां से रिपोर्ट लगाने पर यह प्रमाणपत्र तैयार हो सकेगा। आवेदक को कार्यालयों के चक्कर से निजात मिल सकेगी। ईओ नगर पालिका परिषद डॉ. विवेकानंद ने बताया कि जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। शासन द्वारा संचालित एप के जरिए आवेदक घर बैठे ही अपना आवेदन जमा कर सकता है। वहीं कोई कमी की स्थिति में आवेदक कार्यालय में आकर अपने आवेदन में त्रुटियों को सुधार भी सकता है।