फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब गंगानगर व अछनेरा तक बढ़ाई गईं दो पैसेंजर ट्रेनें

Sat, 06 Dec 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इनमें से एक ट्रेन का संचालन अब मथुरा जंक्शन के बजाय अछनेरा तक किया जाएगा, जबकि दूसरी ट्रेन का संचालन गंगापुर सिटी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस निर्णय के बाद कासगंज से मथुरा तक के बीच इन ट्रेनों की समय सारिणी वही रहेगी, लेकिन गंगापुर सिटी से इन ट्रेनों के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। ट्रेन नंबर 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी कासगंज से 11.05 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से 15.20 बजे, भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे, हिंडौन सिटी से 16.55 बजे और श्रीमहावीरजी से 17.07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18.20 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी विस्तारित मार्ग पर गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्रीमहावीरजी से 19.25 बजे, हिंडौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.40 बजे, मथुरा जंक्शन से 22.00 बजे, मथुरा कैंट से 22.12 बजे, हाथरस सिटी से 22.55 बजे, हाथरस रोड से 23.04 बजे, सिकंदराराऊ से 23.30 बजे और मारहरा से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसमें कुल 10 कोच लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर ने बताया कि यह विस्तार अस्थायी रूप से किया गया है।



दूसरी ट्रेन की यह रहेगी समय सारिणी

दूसरी ट्रेन के मार्ग विस्तार के फलस्वरूप ट्रेन संख्या 55339 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर 28 फरवरी तक कासगंज से 21.25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकते हुए मथुरा जंक्शन से 23.50 बजे, दूसरे दिन भैंसा से 00.15 बजे, परखम से 00.27 बजे छूटकर अछनेरा 01.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 55340 अछनेरा-कासगंज पैसेंजर एक मार्च तक अछनेरा से 04.20 बजे प्रस्थान कर परखम से 04.35 बजे, भैंसा से 04.47 बजे और मथुरा जंक्शन से 05.45 बजे छूटकर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रुकते हुए कासगंज 08.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें