फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीसरी आंख से होगी नकलबंदी

Sun, 26 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में खुलेआम चल रहे नकल के खेल पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर 28 मार्च से परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही कराए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस जितेंद्र कुमार मलिक ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों के समस्त केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य एवं विद्यालयों की प्रबंध समिति को पत्र जारी कर सूचित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए थे, लेकिन विभिन्न स्रोतों से नकल कराए जाने एवं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परेशान किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए अच्छा वातावरण प्राप्त नहीं हो पा रहा। इसलिए जनपद के समस्त परीक्षा केंद्र यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षार्थियों के कक्ष, विद्यालय के परिसर और परीक्षा कार्यालय कक्षों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से 27 मार्च तक स्थापित कर दिए जाएं।

28 मार्च की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही संपादित होगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र द्वारा इस कार्य को नहीं किया जाएगा तो यह मानते हुए कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं नकल विहीन संपादित नहीं की जा रही हैं, इस प्रकार संपन्न परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाआें की न केवल सघन जांच (स्क्रीनिंग) बल्कि ऐसे विद्यालय को भविष्य में परीक्षाआें की शुचिता के लिए मानक पूरे न करने के कारण परीक्षा केंद्र न बनाए की संस्तुति करते हुए डिबार सूची में शामिल करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने निर्देश दिए कि 27 मार्च को परीक्षाओं की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराई जाए। प्रश्नपत्र खुलने से लेकर परीक्षा अवधि में क्रमश: सभी कक्ष एवं विद्यालय परिसर भी वीडियोग्राफी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र संचालकों को इसकी सीडी भी तैयार रखनी होगी, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन के लिए उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें